Stock Market: रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले सेंसेक्‍स-निफ्टी, जानें आज के बाजार का हाल

Stock Market : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) शानदार बढ़त के साथ खुला. आज के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर ओपेन हुए है. 09: 16 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 914.8 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68,393.53 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 280.45 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20548.50 के लेवल पर कारोबार करते नजर आया.

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त

बात करें प्री-ओपनिंग की तो प्री- ओपनिंग सेंशन के दौरान शेयर मार्केट में शानदार बढ़त देखने को मिली है. सेंसेक्स 1014.01 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68,489.08 के लेवल पर ट्रेड कररहा था.

जानें कैसा रहेगा आज बाजार

तीन राज्‍यों की विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत से प्रेरित होकर बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) पिछले सप्ताह की बढ़त को कायम रख सकते हैं. सुबह 7:15 बजे, गिफ्ट सिटी में निफ्टी वायदा 250 अंक से अधिक बढ़कर 20,640 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. बीजेपी के राज्य चुनावों में दमदार प्रदर्शन से घरेलू ​इ​क्विटी बाजारों में तेजी की राह मजबूत होने का अनुमान जताया जा रहा है.

एक नजर ग्लोबल मार्केट पर

बात करें एशियाई बाजार की तो आज सुबह बाजार में मिश्रित रुझान देखे जा रहे हैं. निक्की 1 प्रतिशत फिसल गया. हैंग सेंग, एसएंडपी/एएसएक्स 200 और कोस्पी 0.6 प्रतिशत तक चढ़े. शुक्रवार को, एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स क्रमशः 0.59 प्रतिशत और 0.82 प्रतिशत बढ़कर नई 2023 ऊंचाई पर पहुंच गए. नैस्डैक ने 0.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की थी. अमेरिकी मार्केट में यह बढ़ोत्‍तरी तब दर्ज की गई है, जब यूएस फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि इस विश्वास के साथ निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि मौद्रिक नीति “पर्याप्त रूप से प्रतिबंधात्मक” थी.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: आज नहीं बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए ताजा कीमत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version