Stock Market: बाजार में बढ़त पर लगा ब्रेक, जानें आज कैसे हुई सेंसेक्‍स-निफ्टी की ओपनिंग

Must Read

Stock Market: वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं. शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक गिरकर 69,444 लेवल पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी (Nifty) 56 अंक फिसलकर 20,881 के लेवल पर आ गया. 

सेंसेक्‍स निफ्टी की कमजोर ओप‍निंग

गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान सेंसेक्स ने 58 अंक की गिरावट के साथ 69595 के लेवल पर खुला, इसके अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स ने मामूली गिरावट के साथ 20900 के नीचे ओपेन हुआ. वहीं बैंक निफ्टी में 87 अंकों की शुरुआती गिरावट देखने को मिली.

HUL, Bharti Airtel, Bajaj Finance, ICICI Bank, Nestle and Sun Pharma ने सेंसेक्स में गिरावट का नेतृत्व किया, जबकि अपोलो हॉस्पिटल, ओएनजीसी और ब्रिटानिया निफ्टी में शीर्ष पर रहे. दूसरी ओर, UltraTech Cement, Maruti, NTPC, Adani Ports, BPCL and Adani Ent. लाभ पाने वालों में से थे. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई.

जानें कैसी रहेगी बाजार की चाल?

हफ्ते चौथे कारोबारी दिन ग्‍लोबल मार्केट से कमजोर संकेत देखने को मिल रहे हैं। एशिया बाजारों पर भी दबाव दिख रहा है. इस बीच घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी पर रोक लगने की संभावना जताई जा रही है. आज सुबह 8:15 बजे गिफ्ट निफ्टी 21,000 के करीब ट्रेड करते दिखा. नैस्डैक आधा प्रतिशत से ज्यादा लुढ़का है.

बात करें अ‍मेरिकी बाजार की तो बाजार में कल गिरावट देखने को मिली. डाओ जोन्स (Dow Jones) 70 अंक लुढ़क गया. नैस्डैक (Nasdaq) में 80 अंक की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 4.15 प्रतिशत के नीचे आ गिरी. इस बीच डिमांड की चिंता से कच्चे तेल की दामों में गिरावट देखने को मिल रही है. कच्चे तेल का भाव करीब 4 प्रतिशत लुढककर 74 डॉलर के करीब पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: कहीं सस्‍ता, तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्‍या है कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This