Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, जानिए कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: भारतीय ब्लू-चिप सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चार सत्रों में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद बुधवार को थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहे है. जिसकी वजह आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट बताई जा रही है. बुधवार की सुबह 9 बजकर 17 मिनट के आसपास बीएसई सेंसेक्स 64 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 84,850 पर के स्तर पर कारोबार करता दिखा. जबकि  निफ्टी50 30 अंक या 0.12% गिरकर 25,910 के स्तर पर बंद हुआ.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के बड़े शेयर

बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर करीब 20 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. शुरुआती सेशन में एशियन पेंट्स सबसे अधिक करीब 0.80 प्रतिशत नुकसान में था. वहीं, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस और टीसीएस जैसे बड़े आईटी शेयर गिरे हुए थे. जबकि दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन का शेयर 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ा हुआ था. इसके अलावा  महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील जैसे शेयर भी अच्छे फायदे में ट्रेड कर रहे थे.

वैश्विक बाजार का हाल

वहीं, मंगलवार को अमेरिकी बाजार मजबूती में बंद हुए. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.20 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ बंद हुआ. जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक में 0.56 प्रतिशत की तेजी आई. हालांकि आज यानी बुधवार को भी एशियाई बाजार में तेजी दिख रही है. साथ ही जापान का निक्की फ्लैट है, लेकिन टॉपिक्स 0.3 प्रतिशत फायदे में है. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.4 फीसदी और कोस्डैक 0.43 फीसदी के फायदे में है. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा है.

इसे भी पढें:- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए आज का ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version