Sensex Opening Bell: पॉजिटि‍वि‍टी के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: हफ्ते के चौथें दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार के कामकाज की शुरुआत तेजी पर हुई है. शुरुआती कामकाज में बीएसई सेंसेक्स 228 अंक की तेजी पर 72053 अंक के स्‍तर पर काम काज करते दिखा. जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58 अंक की उछाल पर 21898 अंक के स्‍तर पर खुला था.

शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में निफ्टी मिडकैप 100, निफ़्टी आईटी, निफ़्टी बैंक इंडेक्स, बीएसई स्मॉल कैप,  में तेजी दर्ज की गई. वहीं, शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में तेजी दिखाने वाले शेयरों की बात करें तो महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, विप्रो, एनटीपीसी, टीसीएस, एलटीआई माइंडट्री, यूपीएल और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

Sensex Opening Bell: इन शेयरों में आई गिरावट

बता दें कि शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में हिंदुस्तान युनिलीवर, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, अपोलो हॉस्पिटल और ब्रिटानिया के शेयरों में कमजोरी दर्ज की जा रही थी. शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और मारुति सुजुकी के शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच चुके थे.

पेटीएम के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट

वहीं, शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में 3 प्रतिशत की तेजी थी जबकि पेटीएम के शेयर 5 प्रतिशत की कमजोरी पर कामकाज कर रहे थे. शेयर बाजार में तेजी की कारण बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में आई तेजी थी.  हालांकि बीते दिन गैप डाउन स्टार्ट के बाद निफ्टी में तेजी दर्ज की गई और सुबह के बिकवाली का दबाव शाम तक खत्म हो गया.

टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, निफ्टी 22000 के लेवल को पार करने में काफी प्रतिरोध का सामना कर रहा है और उसे 21,500 के स्‍तर पर अच्छा सपोर्ट मिला. वहीं, बैंक निफ्टी का पॉजिटिव मोमेंटम शेयर बाजार में तेजी लाने के लिए काफी मददगार रहा है.

इसे भी पढ़े:- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानिए आज का नया रेट

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version