साल के अंतिम कारोबारी दिन फिसला बाजार, जानें Sensex-Nifty की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: साल 2023 के अंतिम कारोबारी दिन निवेशकों के सतर्क रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार (Stock  Market) गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि वैश्विक बाजार में साकारात्‍मक रुझान देखने को मिला. शुक्रवार के कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी BSE सेंसेक्स 170 अंक फिसला. वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 47 अंक की गिरावट देखने को मिला. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों क्रमशः 0.85 फीसदी और 0.69 फीदसी की बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए.

सेंसेक्‍स निफ्टी दोनों में गिरावट

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 170.12 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,240.26 के लेवल पर बंद हुआ. आज के दिन सेंसेक्स 72,082.64 और 72,417.01 के रेंज में कारोबार किया. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE निफ्टी (Nifty) में भी 47.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई. दिन के अंत में निफ्टी 21,731.40 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 21,676.90 और 21,770.30 के रेंज में ट्रेड हुआ. कारोबारी सीजन के दौरान निफ्टी में बीपीसीएल और स्टेट बैंक के शेयर आज के टॉप लूजर रहे. वहीं टाटा कंज्यूमर्स और टाटा मोटर्स के शेयर आज के टॉप गेनर्स की रहे.

  ये भी पढ़ें :- Good News: नए साल पर मिल सकता है बड़ा तोहफा, जानिए ये कारण जिससे कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के रेट!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version