Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 279 अंक की बढ़त लेकर 81,591 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 479 अंक की बढ़त लेकर 81,753 पर कारोबार करता दिखाई दिया. बीएसई सेंसेक्स में शा‍मिल 30 शेयरों में से 2 शेयर लाल निशान पर और 28 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 0.47 प्रतिशत यानी 116 अंक की बढ़त के साथ 24,866 पर कारोबार करते दिखा. इस समय एनएसई पर ट्रेडेड 2312 शेयरों में से 1569 शेयर हरे निशान पर, 673 शेयर लाल निशान पर और 70 शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखे.

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जोमैटो, सनफार्मा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, रिलायंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक में दर्ज की गई. वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और एशियन पेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी आईटी में सबसे अधिक तेजी

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.37 प्रतिशत आई. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.41 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.66 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.42 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.01 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.24 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.28 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.07 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.05 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.20 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.16 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :-   जनवरी-मार्च अवधि में तिमाही आधार पर 3.3% घटी MedPlus Health की परिचालन आय

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version