Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 153 अंक गिरकर 81,031.12 के स्‍तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) 24,814.55 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में व्यापक सूचकांक लाल निशान में खुले. बैंक निफ्टी इंडेक्स 50,580.35 के लेवल पर सपाट खुला. निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचयूएल, एचडीएफसी लाइफ और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर फायदे में दिखे, जबकि एनटीपीसी, ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्प, अदानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में गिरावट देखने को मिली. एफएमसीजी और रियल्टी को छोड़कर, दूसरे सभी सूचकांक लाल निशान में ट्रेड करते दिखे हैं.

निवेशकों का कैसा रहा रुख

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बीते 6 सितंबर, 2024 को 620.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,121.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. अमेरिकी डॉलर सूचकांक जो छह प्रमुख मुद्राओं के तुलना में डॉलर के मूल्य पर नज़र रखता है, 101.19 पर स्थिर रहा.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 1.15 प्रतिशत बढ़कर 68.45 डॉलर पर ट्रेड कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.03 प्रतिशत बढ़कर 71.79 डॉलर हो गईं. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोमवार की सुबह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई. एशिया डॉव में 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि जापान के निक्केई 225 में 2.74 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्‍पी सूचकांक 1.48 प्रतिशत नीचे था. चीन का बेंचमार्क शंघाई कंपोजिट भी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखा.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक, जानिए ताजा भाव?

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना 4,800 और चांदी 9,000 रुपये महंगी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी...

More Articles Like This

Exit mobile version