Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में ओपेन हुए. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 648.97 अंकों की तेजी लेकर 79,754.85 के स्‍तर पर खुला है. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 191.10 अंकों की तेजी के साथ 24,334.85 के स्‍तर पर खुला है. खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल एक कंपनी के शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में जबरदस्त तेजी

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 3.12 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.42 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.21 फीसदी, टीसीएस 2.02 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. टाइटन के शेयर 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ, निफ्टी  के 50 शेयरों में से 48 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.

बुधवार को मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ था बाजार

वहीं इससे पहले, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट कारोबार करते दिखे थे और मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे. बीएसई सेंसेक्स 149 अंकों की बढ़त के साथ 79,105 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 4.75 अंकों की बढ़त लेकर 24,143 के स्‍तर पर बंद हुआ था. बुधवार को टीसीएस में 2.29 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 1.96 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.47 प्रतिशत, इंफोसिस में 1.25 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी. वहीं दूसरी ओर, डिविस लैब के शेयर सबसे ज्यादा 4.03 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प में 3.17 प्रतिशत, कोल इंडिया में 3 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.35 प्रतिशत और डॉ रेड्डी के शेयर 2.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- आज निर्वाचन आयोग कर सकता है विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जम्मू-कश्मीर के लिए भी होगी घोषणा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version