बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ खुला. आज के ट्रेडिंग सेशन में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 1098.02 अंक की बढ़त लेकर 79,984.24 के लेवल पर खुला. वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) भी 269.85 अंक की उछाल लेकर 24,386.85 के स्‍तर पर खुला. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स की 30 में से सभी 30 कंपनियों के शेयर तगड़ी बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड करते दिखे.

गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार

बता दें कि इससे पहले, गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. कल आरबीआई एमपीसी की मीटिंग के नतीजे आने के बाद बाजार में तीव्र गिरावट आई जो अंत तक जारी रही. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,886.22 के स्‍तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी भी 180.50 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,117.00 के स्‍तर पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें :- क्या खेल का मैदान छोड़ चुनावी रण में उतरेंगी Vinesh Phogat? इस पार्टी ने दिया ऑफर

Latest News

दक्षिण कोरिया में सार्वजनिक पदों पर जवाबदेही को लेकर सख्त एक्शन! फॉरेस्ट सर्विस प्रमुख बर्खास्त

South Korea: दक्षिण कोरियाई सरकार ने सार्वजनिक पदों पर जवाबदेही को लेकर सख्त एक्शन लिया है. राष्ट्रपति ली जे-म्युंग...

More Articles Like This