मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त लेकर खुला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 16.32 अंकों की बढ़त लेकर 80,098.30 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 67.30 अंकों की तेजी लेकर 24,412.70 के स्‍तर पर खुला.

बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की. वहीं 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की. इसके अलावा निफ्टी की 5 कंपनियों के शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुले.

सबसे ज्यादा बढ़त बजाज फिनसर्व के शेयर में

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक 0.93 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले. जेएसडब्लू के शेयर 0.80 फीसदी, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.77 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.63 फीसदी, टाटा स्टील के शेयर 0.57 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.54 फीसदी, सनफार्मा के शेयर 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

इन कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में खुले

इनके अलावा एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर हरे निशान में करोबार करते दिखे.

इन स्‍टॉक्‍स में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज सबसे अधिक 1.97 फीसदी की गिरावट के साथ खुले. इंडसइंड बैंक के शेयर 0.48 फीसदी, मारुति सुजुकी के शेयर 0.44 फीसदी, टीसीएस के शेयर 0.42 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.20 फीसदी, पावरग्रिड के शेयर 0.11 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.09 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

 ये भी पढ़ें :- यूपी विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए किसे मिला मौका?

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This