Stock Market: हरे निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. आज बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स हरे निशान पर कारोबार करते दिखें. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 72,696.72 के लेवल पर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत यानी 165 अंक की बढ़त लेकर 72,940 पर ट्रेड करता दिखा.

शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स के 23 शेयर हरे निशान पर और बाकी बचे 7 लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.32  प्रतिशत यानी 70.15 अंक की बढ़त के साथ 22,174 पर कारोबार करत दिखा. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50  के 35 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखा.

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी50 के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 3.35 फीसदी की दर्ज की गई है. इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प में 1.74 प्रतिशत, हिंडाल्को में 1.53 प्रतिशत, बीपीसीएल में 1.52 प्रतिशत और पावरग्रिड में 1.37 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इससे इतर सिप्ला में 2.29 प्रतिशत, डिविस लैब में 0.78 प्रतिशत, बजाज ऑटो में 0.72 प्रतिशत, एशियन पेंट में 0.66 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर में 0.63 प्रतिशत की गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

वहीं सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.03 प्रतिशत की आई है. इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.17 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.81 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.77 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.34 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.80 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. इससे इतर निफ्टी हेल्थकेयर में  0.39 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 0.46 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Mumbai Rains: मुंबई में मौसम ने ली अचानक करवट, धूल भरी आंधी के साथ बरसे बादल; विमान सेवा प्रभावित

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version