Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 120.79 अंकों की तेजी लेकर 78,704.60 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) भी 62.50 अंकों की बढ़त के साथ 23,801.75 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार तेजी के साथ क्‍लोजिंग हुई थी.

हरे निशान में कारोबार कर रहे थे इन कंपनियों के शेयर

बुधवार को सुबह सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर 1.10 फीसदीए एनटीपीसी 1.03 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.51 फीसदी, इंफोसिस 0.50 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.38 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.35 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.33 फीसदी, टाटा स्टील 0.30 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.25 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.24 फीसदी, जोमैटो 0.21 फीसदी, भारती एयरटेल 0.21 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.20 फीसदी, टीसीएस 0.18 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.04 फीसदी, और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार में 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.

नुकसान के साथ कारोबार शुरू करने वाले शेयरों के नाम

आज लाल निशान में कारोबार करने वाले शेयरों की बात करें तो इसमें नेस्ले इंडिया 1.59 फीसदी, टाइटन 1.03 फीसदी, सनफार्मा 0.68 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.56 फीसदी, एचसीएल टेक 0.55 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.55 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.48 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.35 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.26 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.22 फीसदी, आईटीसी 0.18 फीसदी और बजाज फिनसर्व 0.12 फीसदी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: आज भी नहीं बदले सोने के भाव, चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानिए ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version