Stock market: सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) सपाट ढंग से बंद हुआ. बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 34.09 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,152.00 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर, NSE निफ्टी (Nifty) 19.35 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,948.75 के स्‍तर पर बंद हुआ.

Top Gainers

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील, ऐक्सिस बैंक, बजाज फाइनैंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, रिलायंस, टाइटन और मारुति इंडिया के शेयर आज चढ़कर बंद हुए.

Top Losers

वहीं, दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलिवर, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, एल एंड टी, विप्रो, एचडीएफसी बैंक,एनटीपीसी, टीसीएस  और इन्फोसिस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

अन्य बाजारों का कैसा रहा हाल?

बात करें अन्य बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स ने 1.48 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की. जबकि, बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 प्रतिशत बढ़ा.

सेक्टर वाइज कैसा रहा बाजार?

सेक्टर वाइज बात की जाए तो, निफ्टी आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी में Nifty PSU Bank index में 3.49 प्रतिशत की बढ़त हुई. जिसके बाद निफ्टी रियल्‍टी इंडेक्‍स 1.4 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया इंडेक्‍स 1.37 प्रतिशत रहा.

ये भी पढ़ें :- Arvind Kejriwal ED Summons: CM अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने जारी किया समन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version