Stock Market: शेयर बाजार सपाट बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार के दौरान बाजार कई बार ऊपर-नीचे होते हुए हरे अंत में सपाट बंद हुए. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 9.61 अंकों (0.01%) की मामूली बढ़त के साथ 83,442.50 अंकों पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 0.30अंक की बढ़त के साथ 25,461.30 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि आज बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 28 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक 3.00 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) के शेयर आज सबसे अधिक 2.41 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

कोटक, रिलायंस समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.07 फीसदी, ट्रेंट 0.94 फीसदी, रिलायंस इंजस्ट्रीज 0.90 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.89 फीसदी, आईटीसी 0.87 फीसदी, भारती एयरटेल 0.75 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.71 फीसदी, पावरग्रिड 0.65 फीसदी, एनटीपीसी 0.64 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.50 फीसदी और सनफार्मा के शेयर 0.27 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

लाल निशान में बंद हुए बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.83 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.28 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.07 फीसदी, एटरनल 1.00 फीसदी, इंफोसिस 0.93 फीसदी, एचसीएल टेक 0.86 फीसदी, एसबीआई 0.55 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.53 फीसदी, टाइटन 0.50 फीसदी, टाटा स्टील 0.37 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.34 फीसदी, टीसीएस 0.26 फीसदी, एलएंडटी 0.24 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.16 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.10 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.10 फीसदी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.08 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- UP में स्कूलों के मर्जर के खिलाफ याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने योगी सरकार के फैसले को सही ठहराया

 

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This