Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.32 प्रतिशत यानी 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर दिखे. उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) 0.32 प्रतिशत यानी 77 अंक की बढ़त के साथ 24,620 पर बंद हुआ. एनएसई पर ट्रेडेड 2978 शेयरों में से आज 1650 शेयर हरे निशान पर, 1236 शेयर लाल निशान और 92 शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए.

इन शेयरों में आई तेजी

बात करें सेंसेक्स पैक के शेयरों की, तो सबसे अधिक तेजी जोमैटो, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक और आईटीसी में दर्ज की गई. वहीं, एक्सिस बैंक, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, एचसीएल टेक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एशियन पेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट आई.

सेक्‍टोरल इंडेक्‍स का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.90 प्रतिशत दर्ज हुई. इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.34 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थेकेयर में 0.35 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.63 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.20 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.60 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.13 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.27 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर निफ्टी रियल्टी में 0.58 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- विश्व में बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा लाभ: जूलिया सिम्पसन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version