Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 270.01 अंक 0.32 प्रतिशत की बढ़त लेकर 83,712.51 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 61.20 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,522.50 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि आज बाजार ने लाल निशान में सपाट शुरुआत की थी.

टाटा ग्रुप के शेयर में भयावह गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. शेष 12 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक 3.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 6.17 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

एटरनल, एशियन पेंट्स समेत इन शेयरों में आया उछाल

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 1.89 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.69 फीसदी, एनटीपीसी 1.64 फीसदी, बीईएल 1.20 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.94 फीसदी, एसबीआई 0.72 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.72 फीसदी, इंफोसिस 0.69 फीसदी, एलएंडटी 0.68 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.64 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.64 फीसदी, पावरग्रिड 0.63 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.55 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.54 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.42 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.31 फीसदी और आईटीसी के शेयर 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स के सभी शेयर

वहीं दूसरी ओर ट्रेंट के शेयर में 1.12 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.85 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.81 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.72 फीसदी, सनफार्मा 0.41 फीसदी, टाटा स्टील 0.28 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.16 फीसदी, टीसीएस 0.16 फीसदी, भारती एयरटेल 0.11 फीसदी, एचसीएल टेक 0.11 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 0.10 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- मांग बढ़ने से FY26 में अधिक लाभ कमा सकता है भारत का सीमेंट उद्योग: Report

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version