Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market)  बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्‍स में हरे निशान पर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 354.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,038.15 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर मजबूती होकर और 9 शेयर गिरावट लेकर बंद हुए.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 0.46  प्रतिशत यानी 103.55 अंक की बढ़त लेकर 22,746.30 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज दिन के अंत में निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे.

इन शेयरों में उछाल

50 शेयर वाले निफ्टी पैक में आज सबसे अधिक तेजी कोल इंडिया में 3.76 फीसदी की दर्ज की गई. इसके अलावा बीपीसीएल में 3.54 फीसदी, हिंडाल्को में 2.45 फीसदी, आईटीसी में 2.31 फीसदी और कोटक बैंक में 2.29 फीसदी की तेजी आई. वहीं एचडीएफसी लाइफ में 2.03 फीसदी की सबसे ज्‍यादा गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा डिविस लैब में 1.81 प्रतिशत, सिप्ला में 1.70 प्रतिशत, मारुति में 1.64 प्रतिशत और श्रीराम फिनसर्व में 1.06 प्रतिशत की गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में दर्ज की गई. इसके शेयर में 1.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई. निफ्टी मेटल में 1.18 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 1.23 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.50 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.53 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.48 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.61 प्रतिशत की तेजी आई. वहीं, निफ्टी ऑटो में 0.06 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 0.34 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए क्या हैं प्रमुख वादे?

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version