Stock Market: बाजार में तेजी बरकरार, जानें सेंसेक्‍स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Must Read

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है. आज बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे. निफ्टी (Nifty) पहली बार 21000 के ऊपर खुला है. सेंसेक्स (Sensex) 70,004 के लेवल पर कारोबार करते दिख रहा है. जबकि निफ्टी 30 अंक से अधिक उछाल के साथ 21,031 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी मेटल, फार्मा और PSU बैंकिंग शेयरों के कारण देखने को मिल रही है. इसके साथ ही इंश्योरेंस सेक्टर में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को निफ्टी में SBI Life और HDFC Life टॉप गेनर हैं.

ये भी पढ़ें :-

कैसी होगी आज बाजार की चाल?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को मजबूती देखने को मिल सकता है. सुबह 7:10 बजे गिफ्ट निफ्टी 64 अंक बढ़कर 21,148 के लेवल पर था.

बात करें एशियाई बाजारों की तो एशिया बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई 225 1.06 फीसदी बढ़कर खुला, ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.5 प्रतिशत बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.3 प्रतिशत चढ़ा.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र से लेकर Bihar तक महंगा, तो यूपी-MP में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में क्या है कीमत?

अमेरिकी मार्केट में भी बढ़त दर्ज की गई.  वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात, डॉव जोन्स 0.43 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी500 0.39 प्रतिशत बढ़ा और नैस्डैक कंपोजिट 0.20 फीसदी बढ़ा.

 ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में गिरावट, सोने के भाव हुए स्थिर, जानिए ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This