Stock Market: बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट लेकर लाल निशान में कारोबार शुरू किया. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 266.34 अंकों की गिरावट लेकर 75,672.84 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 112.80 अंकों के नुकसान लेकर 22,821.10 के स्‍तर पर खुला.

बताते चलें कि शेयर बाजार ने बुधवार को भी लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था. कल बीएसई सेंसेक्स 180.12 अंकों की गिरावट लेकर 75,787.27 अंकों पर खुला था और निफ्टी 98.05 अंकों की गिरावट लेकर 22,847.25 अंकों पर खुला था.

सनफार्मा के शेयर में बड़ी गिरावट

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. वहीं एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुला. दूसरी ओर, निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में खुले और 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. 2 कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुला. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक 0.39 फीसदी की तेजी के साथ खुले थे और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 1.54 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार शुरू किया.

इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव

इनके अलावा, आज एशियन पेंट्स के शेयर 0.25 फीसदी, एक्सिस बैंक, 0.20 फीसदी, टाटा स्टील 0.11 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.11 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.11 फीसदी, टाइटन 0.07 फीसदी, पावरग्रिड 0.06 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.04 फीसदी और इंफोसिस के शेयर 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ खुले. लेकिन दूसरी ओर मारुति सुजुकी के शेयर 1.37 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.19 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.02 फीसदी, भारती एयरटेल 0.89 फीसदी, जोमैटो 0.85 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.78 फीसदी, सनफार्मा 0.70 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.42 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: 20 फरवरी को क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां चेक करें रेट

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version