Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) सुबह 10 बजे के करीब 516.84 अंकों की भारी गिरावट लेकर 76,862.07 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 171.55 अंक फिसलकर 23,259.95 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा.

सेक्‍टोरल इंडेक्‍स लाल निशान में

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. तेल और गैस 1.5 फीसदी नीचे और रियल्टी इंडेक्स 3 फीसदी नीचे है. निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स, अदानी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में हैं, जबकि इंडसइंड बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचयूएल फायदे में हैं.

आज सुबह 800 से अधिक लुढ़का था सेंसेक्स

बता दें कि इससे पहले आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शेयर बाजार ने जोरदार गिरावट के साथ शुरुआत की थी. बीएसई सेंसेक्स 77,378.91 के पिछले बंद स्तर के तुलना में 76,629.90 के स्‍तर पर खुला. 800 से अधिक अंक से अधिक की गिरावट लेकर 76,535.24 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. निफ्टी 50 23,431.50 के पिछले बंद लेवल के तुलना में 23,195.40 पर शुरुआत की और 250 से अधिक अंक की गिरावट लेकर 23,172.70 पर पहुंच गया.

एशियाई बाजार का हाल

बात करें एशियाई बाजार की तो आज शेयर बाजार लाल रंग में हैं, क्योंकि उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी रोजगार डेटा ने ब्याज दरों के दृष्टिकोण को काफी प्रभावित किया है. ऑस्ट्रेलियाई बाजार वर्तमान में सोमवार को तेजी से नीचे कारोबार करते दिखा है. बेंचमार्क S&P/ASX 200 इंडेक्स वित्तीय और प्रौद्योगिकी शेयरों में गिरावट लेकर 8,200.00 के लेवल से काफी नीचे है. व्यापक ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 126.20 अंक यानी 1.48 फीसदी गिरकर 8,417.50 के स्‍तर पर आ गया है.

ये भी पढ़ें :- 2025 में IPO से गुलजार रहेगा शेयर बाजार, सेबी के पास 100 कंपनियों ने जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version