Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 80.07 अंक टूटकर 78,619.00 के स्‍तर पर खुला है. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 28.40 अंकों की गिरावट लेकर 23,785.00 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है.

इस वजह से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट

वैश्विक बाजार में कमजोरी के वजह से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई है. अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार पर पड़ रहा है. साल 2024 खत्म होने के कारण विदेशी निवेशकों की भागीदारी कम होने से बाजार को रेंज बाउंड रहने की उम्मीद है. यदि शेयरों पर नजर डालें तो एयरटेल, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आदाणी पोर्ट्स आदि शेयरों में आज तेजी देखी गई है. वहीं, गिरने वाले में रिलायंस, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर शामिल हैं.

पिछले हफ्ते रही थी तेजी 

जानकारी दें कि पिछले सप्‍ताह शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 226.59 अंक यानी 0.29 फीसदी चढ़कर 78,699.07 के स्‍तर पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी भी 63.20 अंक यानी 0.27 फीसदी बढ़कर 23,813.40 पर बंद हुआ था. वहीं, अगर पूरे हफ्ते की बात करें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.48 अंक या 0.84 फीसदी चढ़ा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 225.9 अंक या 0.95 फीसदी की बढ़त में रहा था.

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे. अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, जोमैटो और आईटीसी के शेयर लाभ में दिखे. एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में दिखा. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- SpaDeX Mission: स्पेस में ISRO की नई उड़ान, आज रात 9.58 बजे लॉन्च करेगा ये दो सेटेलाइट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This