Stock Market: गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपेनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार के दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स कमजोर दिखे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) सुबह बाजार खुलते समय 182.55 अंक की गिरावट के साथ 72,649.39 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 46.35 अंकों की गिरावट के साथ 22050.40 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. शेयर बाजार खुलते ही निफ्टी बैंक और मिड कैप स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली. बैंक निफ्टी करीब 90 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 46,769.90 के लेवल पर खुला. माना जा रहा है कि निवेशक आज शुक्रवार को होने वाले पीसीई सूचकांक पर ध्यान देने के साथ-साथ फेडरल रिजर्व की मुद्रास्फीति की लड़ाई और आगामी नीति बैठकों पर भी फोकस करेंगें.

इन शेयरों पर नजर

आज मैनकाइंड फार्मा और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर फोकस में हैं. HDFC Life Insurance, HCL Technologies, Bajaj Finance, Eicher Motors और Adani Ports के शेयर निफ्टी में टॉप पर दिखे. जबकि 26 मार्च को निफ्टी 50 में पावर ग्रिड, ब्रिटानिया, ओएनजीसी, बीपीसीएल और टाटा कंज्यूमर नुकसान में दिखे.  मंगलवार को बायोकॉन, सेल, टाटा केमिकल्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज F&O बैन लिस्ट में थे.

बीते 22 मार्च, 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 3,309.76 करोड़ रुपये के स्‍टॉक बेचे. जबकि, एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध रूप से 3,764.87 करोड़ रुपये के स्‍टॉक खरीदे. डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड की कीमतें मंगलवार को सुबह 0.21 प्रतिशत बढ़कर 82.12 डॉलर पर और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.12 प्रतिशत बढ़कर 86.85 डॉलर पर ट्रेड करती देखी गई थीं.

एशियाई मार्केट में मिला-जुला रुख

लाइवमिंट के अनुसार, अमेरिकी शेयरों की तेजी से वापसी के बाद एशिया में शेयरों में मिला-जुला संकेत देखने को मिला है. इसने एसएंडपी 500 इंडेक्स को कई रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया. जापानी शेयर लाभ और हानि के बीच झूलते दिखे, जबकि ऑस्ट्रेलिया में शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. एसएंडपी 500 उस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को दूसरे दिन गिर गया, जिसमें फेडरल रिजर्व का पसंदीदा मुद्रास्फीति मेजरमेंट शामिल होगा.

ये भी पढ़ें :- Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला में पांचवे दिन ASI सर्वे शुरू, आज हिंदू पक्ष करेगा पूजा-अर्चना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version