Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार की शुरूआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 262.79 अंक की उछाल लेकर 76,882.12 के स्‍तर पर खुला है. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 53.15 अंकों की तेजी लेकर 23,256.35 के स्‍तर पर ट्रेड कर रहा है. बीएसई सेंसेक्स में शामिल तेजी वाले शेयरों पर नजर डालें कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, महिंद्रा आदि में बड़ा उछाल देखने को मिला है.

वहीं जोमैटो, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, मारुति के शेयरों में कमजोरी देखी गई है. बाजार विशेषज्ञ का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार की आगे की चाल डोनाल्ड ट्रंप के राष्टपति बनने के बाद उनके द्वारा जारी स्टेटमेंट पर निर्भर करेगा. विदेशी और घरेलू निवेशक इसलिए सर्तक रुख अपना रहे हैं.

गिरावट लेकर बंद हुआ था बाजार

ग्‍लोबल मार्केट में कमजोरी और प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से  शुक्रवार 423 अंक के नुकसान में जबकि एनएसई निफ्टी में 108 अंक की गिरावट में बंद हुआ था. बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों, बैंकों और वित्तीय शेयरों में बिकवाली के दबाव के अलावा विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और इंटरनेशनल में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया. इससे बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.

छह कंपनियों का मार्केट कैप घटा था

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक तौर पर 1.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी. सबसे अधिक नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 759.58 अंक गिर गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228.3 अंक टूटकर क्‍लोज हुआ था.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बाद सोने और चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए आज के ताजा रेट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This