तूफानी तेजी से झूम उठा शेयर बाजार, जानें सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

Must Read

Stock Market: बुधवार यानी 29 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली. शेयर बाजार (Stock Market) लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्‍स निफ्टी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर क्‍लोज हुए. एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के जैसे बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी तथा इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में तेजी से शेयर बाजार झूम उठा.

इसके साथ ही बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Mcap) रिकॉर्ड ऑल टाइम लेवल पर पहुंच गया है, जिससे शेयर बाजार में खरीदारी को सपोर्ट मिला.

बाजार में आज दिखी तूफानी तेजी

तीस शेयरों वाला बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 727.71 अंक या 1.10 फीसदी का चढ़कर 66,901.91 के लेवल पर बंद हुआ. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,946.28 अंक स्तर तक भी पहुंचा था. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 27 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि तीन कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे.

निफ्टी 18 सितंबर के बाद 20 हजार के पार

ऐसे ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी-50 भी 206.90 अंक यानी 1.04 फीसदी चढ़ा. निफ्टी दिन के अंत में 20,096.60 के लेवल पर बंद हुआ. यह इस वर्ष 18 सितंबर के बाद पहली बार 20 हजार के अंक पार बंद हुआ है. एनएसई निफ्टी की 40 कंपनियों के शेयर हरे निशान में जबकि 10 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

आज के Top Gainers

Sensex की कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा फायदा यानी 3.92 प्रतिशत का उछाल आया. साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, HDFC Bank, ICICI Bank, टाटा मोटर्स, TCS जैसे शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए.

आज के Top Losers

दूसरी तरफ, नेस्ले इंडिया का शेयर सबसे ज्यादा 0.57 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ. इसके अलावा Titan, Bajaj Finance and UltraTech Cement के शेयर गिरावट में बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Optical Illusion: 20 सेकंड में ढूंढ़कर दिखाएं 6 अंग्रेजी शब्द, तेज नजर वाले ही दे पाएंगे जवाब

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This