Stock Market: क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, 2024 का हॉलिडे सर्कुलर जारी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: शेयर बाजार (Stock Market) में आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर कारोबार नहीं होगा. इसलिए आज BSE  सेंसेक्‍स और NSE निफ्टी में कारोबार भी नहीं होगा. इसके अलावा, इक्विटी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स का मार्केट की भी आज छुट्टी रहेगी. साथ ही सोमवार को सिक्योरिटीज को उधार देना और लेना भी नहीं होगा.

एक्सचेंज ने जारी किया 2024 का हॉलिडे सर्कुलर

एक्सचेंज के हॉलिडे सर्कुल के मुताबिक, 2024 में 19 दिन बाजार में कोई कारोबार नहीं देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि 19 में से 14 छुट्टियां वर्किंग डे पर हैं और बाकी के 5 दिन की छुट्टी शनिवार या रविवार को होगी. आइए, देखें शेयर बाजार में कब-कब नहीं होगा कारोबार…

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी (शुक्रवार)
महाशिवरात्रि- 8 मार्च (शुक्रवार)
होली- 25 मार्च (सोमवार)
गुड फ्राइडे- 29 मार्च (शुक्रवार)
ईद – 11 अप्रैल (गुरुवार)
अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल (रविवार)
राम नवमी- 17 अप्रैल (बुधवार)
महावीर जयंती- 21 अप्रैल (रविवार)
महाराष्ट्र दिवस- 1 मई (बुधवार)
बकरीद- 17 जून (सोमवार)
मुहर्रम- 17 जुलाई (बुधवार)
स्वतंत्रता दिवस -15 अगस्त (गुरुवार)
गणेश चतुर्थी – 7 सितंबर (शनिवार)
महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर (बुधवार)
दशहरा – 12 अक्टूर (शनिवार)
दिवाली (लक्ष्मी पूजन)- 1 नवंबर (शुक्रवार)
दिवाली (बालीप्रतिपदा) – 2 नवंबर (शनिवार)
गुरुनानक जयंती-15 नवंबर (शुक्रवार)
क्रिसमस – 25 दिसंबर (बुधवार)

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार का हाल?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए थे. इस बीच वैश्विक बाजार में मिले-जुले रुझान देखने को मिला. 22 दिसंबर के कारोबार में सेंसेक्स 242 अंक स्‍ट्रांग हुआ. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 94 अंक की बढ़त देखी गई थी. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.74 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त के साथ बेंचमार्क से आगे निकल गए थे.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: यूपी में सस्ता, तो गुजरात में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version