Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान देखने को मिला है. आज शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार  खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 170.21 अंक की बढ़त लेकर 76,930.02 के स्‍तर पर ट्रेड करता दिखा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 57.09 अंक की उछाल लेकर 23,307.40 के स्‍तर ट्रेड करते दिखा. हालांकि निफ्टी बैंक में 119.05 अंक की गिरावट आई और यह 49,192.90 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर टाटा कंज्यूमर, टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख लाभ में दिखे. वहीं भारती एयरटेल, कोल इंडिया, एनटीपीसी, अडानी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनसर्व सबसे नुकसान में रहने वाले शेयरों में शामिल रहे. एनएसई निफ्टी पर बढ़त का नेतृत्व लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंज्यूमर, टाइटन कंपनी, विप्रो और इंफोसिस ने किया, जो शुरुआती कारोबार में 3.63 फीसदी तक बढ़ गए. बेंचमार्क की तरह, व्यापक बाजारों ने भी आज ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत सकारात्‍मक क्षेत्र में की. एफएमसीजी, आईटी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर और फार्मा इंडेक्स में तेजी आई. हालांकि, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं लाल निशान पर ट्रेड कर रही थीं.

बजट सत्र आज से शुरू

बता दें कि 31 जनवरी यानी आज से भारतीय संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. आज 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा. ऐसे में निवेशकों की निगाहें कार्यवाही पर टिकी रहेंगी. इकोनॉमिक सर्वे में धीमी वृद्धि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट और खपत के लिए कम मांग जैसी प्रमुख गतिविधियों के बारे में विस्तार से आकलन प्रदान किये जाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: बजट से पहले सोने और चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज के ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version