Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है. आज बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स-निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे हैं. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 946.97 अंक उछलकर 79,540.04 के स्‍तर पर खुला है. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE Nifty) का निफ्टी 296.85 अंकों की बढ़त लेकर 24,289.40 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा है. निफ्टी के 50 में से 50 शेयर हरे निशान में ट्रेड करते दिखे हैं. इंडसइंड बैंक, अपोलो, बीपीसीएल में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है.

कल बाजार ने खो दी थी तेजी

आपको बता दें कि मंगलवार को स्‍टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शुरुआती तेजी कायम नहीं रह सकी और बीएसई सेंसेक्स 166 अंक के घाटे के साथ लाल निशान में बंद हुआ था. कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने कहा कि हमारा अनुमान है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के वजह से स्‍टॉक मॉर्केट में उतार-चढ़ाव रहेगा.

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में लिस्‍टेड 30 कंपनियों में से मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे. वहीं एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे.

ये भी पढ़ें :- OIC Meet: हानिया का बदला लेने ईरान के साथ जंग में आ सकते हैं 57 मुस्लिम देश, मुश्किल में इजरायल और अमेरिका!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This