Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को हरे निशान पर शुरुआत हुई है. कारोबार के दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्‍स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ ओपेन हुए. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की मजबूती दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 22,400 के करीब करोबार करते नजर आया.

आज सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 182.11 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,877.85 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. जबकि, निफ्टी 40.10 अंक यानी 0.18 प्रतिशत मजबूत होकर 22,375 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.

आज के टॉप गेनर्स

आईटीसी, विप्रो, HCL टेक, TCS, LTI, Mindtree के शेयर  टॉप गेनर्स के रूप में ट्रेड करते दिखे हैं.

आज के टॉप लूजर

वहीं, पावर ग्रिड कॉर्प, NTPC, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेकसीमेंट टॉप लूजर्स के रूप में ट्रेड करते दिखे.

जानिए कैसा के बाजार की चाल

कल बाजार में रही गिरावट के बाद बुधवार को  घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्‍छी है. गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी देशी बेंचमार्क इंडेक्स के लिए सकारात्मक संकेत दिए है. बात करें ग्लोबल मार्केट की तो वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं.

कैसा था कल का बाजार

मंगलवार, 12 मार्च को फ्रंटलाइन इक्विटी सूचकांकों ने व्यापक बाजार में रुझान को उलट दिया. बीएसई सेंसेक्स में भारी हिस्सदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त के दम पर भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए. मंगलवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 165 अंक मजबूत हुआ. वहीं, निफ्टी में भी केवल 3 अंक की बढ़त आई.

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 165.32 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,667.96 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) में भी 3.05 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की बढ़त दिखी. निफ्टी दिन के अंत में 22,335.70 के लेवल पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र-यूपी में महंगा, तो बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This