Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 466.00 अंक उछलकर 82,187.08 के स्‍तर पर खुला है. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 138.20 अंकों की तेजी के साथ 24,991.35 के स्‍तर पर खुला है.

यदि तेजी वाले शेयरों पर नजर डालें तो  POWERGRID, NTPC, M&M, ULTRACEMCO, ICICIBANK, TATAMOTORS आदि शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की है. वहीं केवल एक शेयर इटरनल में गिरावट है. बैंकों के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है.

भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. इनमें से केवल में इटर्नल के शेयर में गिरावट आई. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.

इस खबर का असर भारीतय शेयर बाजारों में नजर आ रहा है. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में दिखे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में दिखे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- Akshara Singh को मिला BJANA USA अवॉर्ड, बोलीं- ‘यह मेरे सपनों की जीत’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This