Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है. शेयर बाजार में लगातार 7 दिन से जारी बढ़त का सिलसिला आज थम गया. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 58.06 अंकों की गिरावट के साथ 80,058.43 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक‍ एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 51.05 अंकों की गिरावट लेकर 24,277.90 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स 0.65 प्रतिशत यानी 520 अंक की बढ़त लेकर 80,116 पर बंद हुआ था. इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 भी 0.67 प्रतिशत या 161 अंक की बढ़त लेकर 24,328 पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में जोरदार तेजी

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान कारोबार करते दिखे. बाकी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. वहीं 2 कंपनी के शेयरों ने बिना किसी परिवर्तन के खुले. दूसरी ओर, आज निफ्टी की 50 में से 19 कंपनी के शेयरों ने तेजी लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार करते दिखे. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे अधिक 2.00 फीसदी की बढ़त लेकर खुले और एटरनल के शेयर आज सबसे अधिक 1.67 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व के शेयरों में बड़ी बढ़त

इनके अलावा, गुरुवार को टाटा मोटर्स के शेयरों ने 1.14 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.85 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.71 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.47 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.31 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.21 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.18 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 फीसदी, आईटीसी 0.14 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.09 फीसदी और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया. टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर आज बिना किसी परिवर्तन के साथ खुले.

आईटी सेक्टर की कंपनियों में आई गिरावट

वहीं दूसरी ओर, भारती एयरटेल के शेयर 1.05 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.68 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.60 फीसदी, सनफार्मा 0.58 फीसदी, टीसीएस 0.54 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.53 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.53 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.50 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.49 फीसदी, एचसीएल टेक 0.46 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.43 प्रतिशत, इंफोसिस 0.35 फीसदी, एनटीपीसी 0.32 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.27 फीसदी और टाइटन के शेयर 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा के चार सहयोगी गिरफ्तार, पुंछ-अनंतनाग और ऊधमपुर में मुठभेड़ जारी

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version