Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे. आज सुबह करीब 9.20 बजे सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव देखने को मिला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स (Sensex) 252 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,509 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 68 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,930 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा है.

व्यापक और अधिक घरेलू बाजार पर केंद्रित स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर क्रमशः 0.1 प्रतिशत और 0.2 प्रतिशत गिर गए. वे 8 फरवरी के रिकॉर्ड हाई लेवल से क्रमशः 14.5 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत नीचे हैं.

आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स

आज के कारोबार में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो और टाइटन टॉप लूजर्स के रूप के कारोबार करते दिखे. दूसरी तरफ, कोल इंडिया, हिंडाल्को, रिलायंस और बीपीसीएल टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे हैं.

शेयरों में, Som Distilleries में 7 फीसदी की तेजी आई, क्योंकि इसका बोर्ड 2 अप्रैल को स्टॉक विभाजन योजना पर विचार विमर्श करेगा. निफ्टी रियल्टी और बैंक सूचकांकों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. तेल एवं गैस क्षेत्र में सबसे अधिक 1 फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई.

क्या हैं ग्लोबल संकेत?

गुरुवार को सुबह एशियाई बाजारों में मिलाजुला संकेत देखने को मिला. निक्केई और ASX 200 में 0.3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

हैंग सेंग और कोस्पी प्रत्येक में 0.4 फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई. अमेरिका में रातों-रात एसएंडपी 500 0.19  प्रतिशत गिर गया, डॉव 0.1 प्रतिशत बढ़ गया और नैस्डैक 0.54 प्रतिशत गिर गया.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो महाराष्ट्र-राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

 

Latest News

Bihar: पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गोली लगने से थानाध्यक्ष भी घायल

Patna: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई. इससे...

More Articles Like This

Exit mobile version