Traffic Advisory: दिल्ली में किसान महापंचायत आज, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Police Traffic Advisory: आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत होनी है. इसको लेकर किसान संगठन रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. किसानों के महापंचायत के चलते दिल्ली की ट्रैफिक प्रभावित हो सकती है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. ऐसे में घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.

5 हजार लोगों की इजाजत

ज्ञात हो कि किसानों को दिल्ली में महापंचायत की इजाजत कई शर्तों के साथ मिली है. महापंचायत में 5 हजार से अधिक लोग नहीं जुटने चाहिए. साथ ही इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की इजाजत नहीं होगी. वहीं, दोपहर ढाई बजे किसान महापंचायत खत्म होते ही रामलीला मैदान खाली करने को भी कहा गया है.

यहां प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, किसान महापंचायत की वजह से बाराखंभा रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, मिंटो रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, अशोक रोड, कनॉट सर्कल, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर और चमन लाल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है.

इन रास्तों पर जाने से बचें

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे से दिल्ली गेट, अजमेरी गेट चौक, मीर दर्द चौक, कमला मार्केट, पहाड़गंज चौक, गुरु नानक चौक, झंडेवालान गोल चक्कर, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक, जनपथ रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग चौराहा और जीपीओ गोल चक्कर रोड पर भी ट्रैफिक पर असर दिख सकता है.

समय से पहले घर से निकलने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. इसके अलावा समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी है. जान लें कि दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघु, टिकरी और गाजीपुर में दिल्ली कूच करने के कोशिश कर रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अर्धसैनिक बल तैनात हैं. सैंकड़ों किसान बीते एक महीने से पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version