Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्‍छी बढ़त के साथ हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 545.27 अंकों की बढ़त लेकर 81,770.02 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 102.15 अंकों की तेजी लेकर 24,956.15 के स्‍तर पर खुला.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज सुबह 09.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ, और बचे 19 कंपनियों के शेयर नुकसान में कारोबार करते दिखे. इस समय तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 3.26 प्रतिशत की तेजी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

हरे निशान में कारोबार कर रहे इन कंपनियों के शेयर

शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.88 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.15 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.80 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.79 फीसदी, एचसीएल टेक 0.78 फीसदी, टाटा स्टील 0.77 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.67 फीसदी, टाइटन 0.61 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.61 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.58 फीसदी, जेएसडब्लू 0.56 फीसदी, मारुति सुजुकी के शेयर 0.54 फीसदी की बढ़त लेकर कारोबार कर रहे थे. इनके अलावा, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, इंफोसिस, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर भी बढ़त से साथ कारोबार कर रहे थे.

इन कंपनियों के शेयर नुकसान में

वहीं दूसरी ओर, भारती एयरटेल के शेयर 0.91 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.31 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.22 फीसदी, आईटीसी 0.13 फीसदी, हिंदु्स्तान यूनिलीवर 0.09 फीसदी, टीसीएस 0.08 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.02 फीसदी और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे.  

ये भी पढ़ें :- Reliance Industries Limited की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित, जानिए

Latest News

‘अगर मेरी बेटी आरोपी है तो उसे भी वहीं से धक्का दिया जाए’, केतन हत्याकांड पर सिया के पिता का बयान

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. हर कोई...

More Articles Like This

Exit mobile version