Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है. वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत से शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी देखी जा रही है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 163.67 अंक चढ़कर 80,124.05 के लेवल पर खुला है. इस तरह सेंसेक्स एक बार फिर 80000 के स्‍तर को पार कर गया. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 30.45 अंकों की मजबूती के साथ 24,351.00 के स्‍तर पर पहुंच गया है. शेयरों पर नजर डालें तो मारुति, आईटीसी, कोटकबैंक, एलटी, इंडसइंडबीके, पावरग्रिड और एसबीआई में मजबूती देखने को मिल रही है. फार्मा, आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

बात करें सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों की तो मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई है. इससे इतर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर घाटे में दिखे है.

एशियाई बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग घाटे में कारोबार करते दिखें. वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में दिखे.

ये भी पढ़ें :- रूस ने यूक्रेन पर दागे कई मिसाइल, राजधानी कीव समेत कई शहर तबाह; कई लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version