Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. बुधवार होने के वजह से आज निफ्टी बैंक का एक्सपायरी है. इसके चलते बैंकों के स्टॉक में उतार-चढ़ाव देखी जा सकती है. शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 129 अंक चढ़कर 80,481.36 के स्‍तर पर खुला है. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 26 अंकों की बढ़त के साथ 24,459.85 के स्‍तर पर पहुंच गया है.

हालांकि, बाजार खुलने के साथ मुनाफावसूली देखी जा रही है. अब बीएसई सेंसेक्स 139.59 अंक टूट गया है. निफ्टी में 33.30 अंकों की गिरावट आई है. तेजी वाले शेयर पर नजर डालें तो मारुति लगातार दूसरे दिन तेजी में है. इसके अलावा ग्रासिम, आइशर मोटर्स, ब्रिटेनिया में तेजी दर्ज की गई है.

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद गिरावट जारी

कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में नए रिकॉर्ड हाई लेवल छूने के बाद गिरावट आई. एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 24,461.05 अंक के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, लेकिन शुरुआती सौदों के बाद 49.6 अंक गिरकर 24,383.60 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक घाटे में दिखे.

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

मारुति, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर मुनाफे में रहे. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की घाटे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में दिखा. बात करें अमेरिकी बाजार की तो मंगलवार यह मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे. ग्‍लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें :- ICC Award: बुमराह-मंधाना बनें प्लेयर ऑफ द मंथ, पहली बार एक ही देश के 2 खिलाड़ियों को मिला ये अवॉर्ड

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This