Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 196.27 अंक की बढ़त के साथ 80,093.62 के स्‍तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी  (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 72 अंक बढ़कर 24,387.95 के स्‍तर पर ओपेन हुआ. ज्यादातर सूचकांक मिश्रित दायरे में ही खुले. इसके अलावा, बैंक निफ्टी इंडेक्स केवल 2 अंक बढ़त लेकर  52,272.65 के स्‍तर पर खुला. कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री, बीपीसीएल, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयर प्रमुख मुनाफे में दिखे. जबकि मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ और डिविस लैब्स हानि में दिखें.

ये कंपनियां एफएंडओ में शामिल

एनएसई ने 12 जुलाई 2024 को आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, जीएनएफसी, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक को एफएंडओ लिस्ट में शामिल किया है. इससे पहले, एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,137.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 11 जुलाई 2024 को 1,676.47 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री की.

क्रूड ऑयल और इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट

डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें आज सुबह, 0.57  प्रतिशत की बढ़त लेकर 83.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते दिखी, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.45 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी के साथ 85.78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं.

इन स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर

सप्ताह के आखिरी सत्र में आज आरसीएफ का शेयर फोकस में रहेगा. कंपनी के बोर्ड ने 515 करोड़ रुपये की खरीदारी ऑर्डर को परमिशन दी है. कंपनी की सब्सिडियरी आरसीएफ थाई के लिए खरीदारी ऑर्डर को अनूमोदन मिली है. इसके अलावा, टीसीएस पर भी फोकस रहने वाला है.

ये भी पढ़ें :- नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भीषण हादसा, भूस्खलन के कारण त्रिशुली नदी में समा गई 2 बसें; 63 लोग थे सवार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version