Punjab: ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ सांसद अमृतपाल सिंह का भाई, पुलिस कर रही पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: श्री खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस ने आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है.

करीब पांच ग्राम आइस बरामद
बताया गया है कि हरप्रीत सिंह को फिल्लौर से पकड़ा गया है. उसके पास से करीब पांच ग्राम आइस बरामद किया गया है. हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आला अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं.

जाने क्या होती है आइस
आइस एक खतरनाक ड्रग होती है. यह हेरोइन के विपरीत काम करता है. हेरोइन नर्वस सिस्टम को उदास व डाउन करता है, जबकि आइस ड्रग उत्तेजित कर देता है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल रेव पार्टी, डिस्कोथेक और बड़े-बड़े होटलों में किया जाता है. यह एक उत्तेजक ड्रग है, हार्ट बीट बढ़ती है. चार से पांच घंटे के बाद वे शांत होते हैं. फिर उनमें डिप्रेशन और मायूसी के लक्षण दिखने लगते हैं.

Latest News

20 अक्टूबर से लागू होगा भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

India-New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा, जिससे दोनों...

More Articles Like This

Exit mobile version