UP News: सीएम योगी ने अधि‍कारियों को दिए निर्देश, कहा- “शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस में आ रही दिक्कतों को जल्द करें दूर”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: गुरुवार, 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एमकेएस सुंदरम को शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए तलब किया. सीएम योगी ने कहा कि शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उसका जल्द समाधान किया जाए. इसके लिए शिक्षकों और शिक्षक संगठनों से वार्ता भी की जाए. सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा की अन्य योजनाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बता दें कि सीएम योगी ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्‍होंने कहा, ऑनलाइन उपस्थिति सहित डिजिटल किए गए 12 तरह के रजिस्टर पर बेहतर ढंग से प्रयोग किया जाए. उन्‍होंने स्कूल चलो अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन कराने, सभी अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजने, सभी विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें, पीएम श्री स्कूलों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों के लिए जमीन की व्यवस्था प्राथमिकता पर किए जाने के निर्देश दिए. बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कंचन वर्मा भी मौजूद रहीं.

यह भी पढ़े: Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version