Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्‍त शुरुआत की है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स में सकरात्‍मक रुख देखने को मिला है. आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 500.64 अंक की बढ़त लेकर 75,949.69 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 147.55 अंक की बढ़त लेकर 23055.15 के स्‍तर पर ट्रेड करता दिखाई दिया.

इन शेयरों में उछाल

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के बाद वॉल स्ट्रीट में रात भर हुई तेजी के बाद उत्साहपूर्ण माहौल है. कारोबार के शुरू होने पर सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. ताजा कारोबार में आईटी, मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक 1-2 फीसदी उछल गए.

अमेरिकी बाजार में उछाल

अमेरिकी शेयर बाजारों में उछाल दर्ज किया गया. एसएंडपी 500 ने सुधार क्षेत्र में कुछ समय के लिए गिरावट के बाद वापसी की, 1% से अधिक की बढ़त के साथ यह 5,675.29 के स्‍तर पर बंद हुआ. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में भी करीब 1% की बढ़त हुई और यह 41,964.63 के स्‍तर पर बंद हुआ.

नैस्डैक कंपोजिट ने दिन की सबसे ऊंची छलांग लगाई, जो 1.5% से अधिक चढ़कर 17,750.79 के स्‍तर पर बंद हुआ. फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल के लास्‍ट में ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश होने के संकेत के बाद एशियाई शेयरों में वॉल स्ट्रीट पर तेजी आई, क्योंकि टैरिफ के वजह से मुद्रास्फीति में कोई भी वृद्धि अल्पकालिक होगी.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price: 20 मार्च को क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां चेक करें रेट

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version