Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपए महंगा हुआ सुधा का दूध, दही और पनीर सब के बढ़े दाम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sudha Milk Price Hike: महंगाई की मार लगातार आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है. पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों के बाद अब दूध भी महंगा हो गया है. बिहार में सुधा डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इतना ही नहीं, दूध के साथ-साथ कई अन्य डेयरी उत्पाद भी महंगे हो गए हैं. नई कीमतें लागू होने के बाद अब लोगों को दूध और उससे जुड़े उत्पाद खरीदने के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

बिहार में बढ़े सुधा दूध के दाम

सुधा डेयरी की ओर से दूध की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 3.3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ती लागत और उत्पादन खर्च के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है. नई कीमतें लागू होने के बाद कई परिवारों के मासिक बजट पर असर पड़ सकता है.

जानिए नई और पुरानी कीमतों में कितना अंतर

सुधा दूध पुरानी कीमत (प्रति लीटर) नई कीमत (प्रति लीटर)
सुधा गोल्ड फुल क्रीम ₹65 ₹68
सुधा शक्ति दूध ₹54 ₹57
सुधा काऊ मिल्क ₹54 ₹56

दूध के साथ दही और पनीर भी होंगे महंगे

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ कई डेयरी उत्पादों की कीमतों पर भी असर पड़ा है. जानकारी के मुताबिक सुधा का पनीर, पेड़ा, मक्खन, गुलाब जामुन और रसगुल्ला भी अब महंगे मिलेंगे. हालांकि इन उत्पादों की नई रेट लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है.

आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा असर

दूध हर घर की जरूरत का हिस्सा है. ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के मासिक खर्च पर पड़ सकता है. खासकर उन परिवारों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है जहां रोजाना दूध और डेयरी उत्पादों का अधिक इस्तेमाल होता है.

अमूल और मदर डेयरी भी बढ़ा चुके हैं दाम

सुधा डेयरी से पहले अमूल ने भी अपने कई दूध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. अमूल गोल्ड, स्टैंडर्ड दूध, टी-स्पेशल, गाय के दूध और भैंस के दूध की कीमतों में करीब ₹2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले मदर डेयरी भी अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा चुकी है.

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. आने वाले समय में अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े: CNG Price Today: जेब पर बढ़ा बोझ! जानिए 25 मई को आपके शहर में क्या है सीएनजी का रेट

Latest News

Pulse Price Hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई! 11,800 पहुंची अरहर तो 9,000 हुई उड़द, जानें आपके शहर में कितने की मिलेगी दाल

देशभर में दालों की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. अरहर, मूंग, उड़द, मसूर और चना दाल के नए भाव ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

More Articles Like This