इस वर्ष अप्रैल में Tata Motors की कुल घरेलू बिक्री में आई 7% की गिरावट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
टाटा मोटर्स (Tata Motors| ने गुरुवार, 01 मई को जानकारी दी कि इस साल अप्रैल महीने में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 7% की गिरावट आई, जहां अप्रैल 2024 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 76,399 यूनिट थी. वहीं, इस बार केवल 70,963 यूनिट ही रही. कंपनी की घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों सहित कुल बिक्री में भी गिरावट देखी, जो एक साल पहले 77,521 यूनिट से घटकर 72,753 यूनिट रह गई.
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट (Commercial Vehicle Segment) में कंपनी की अप्रैल 2025 में घरेलू बिक्री 10% गिरकर 25,764 यूनिट रह गई. इस सेगमेंट में हेवी कमर्शियल व्हीकल (एचसीवी) ट्रकों में 8% की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 7,270 यूनिट बिकीं, जबकि स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (एससीवी कार्गो और पिकअप) की बिक्री में 23% की भारी गिरावट आई और यह 9,131 यूनिट रह गई.
हालांकि, इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल ट्रकों में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और पैसेंजर कैरियर में सालाना आधार पर 4% की वृद्धि हुई. घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कारोबार दोनों को मिलाकर, टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2025 में 27,221 कमर्शियल व्हीकल बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि से 8% की गिरावट दर्शाता है.
बसों और ट्रकों सहित मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री वैश्विक स्तर पर 12,760 यूनिट रही, जो अप्रैल 2024 में 13,218 यूनिट से थोड़ी कम है. पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में, टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2025 में घरेलू बाजार में 45,199 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गई 47,883 यूनिट से 6% कम है. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय कारोबार (आईबी) में शानदार उछाल दर्ज किया गया, जिसमें 333 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि अप्रैल 2024 में केवल 100 यूनिट्स थी.
निर्यात और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित कुल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 5% घटकर 45,532 यूनिट्स रह गई. घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पिछले साल की 6,364 यूनिट्स से 16% घटकर 5,318 यूनिट्स रह गई. इस बीच, टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने पिछले महीने कहा कि कंपनी ने एक वित्त वर्ष में अपनी अब तक की सबसे अधिक खुदरा बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने FY25 में 6,183 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि FY24 की तुलना में 40% की तीव्र वृद्धि रही.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version