Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट में गिरावट आई है. बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 86.29 पर पहुंच गया.  ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई.

सकारात्मक शुरुआत के बाद भी बावजूद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा सका और बाद में गिरावट आई. शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क 130.92 अंक गिरकर 82,595.72 पर आ गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23 अंक गिरकर 25,196.90 पर आ गया.

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और एक्सिस बैंक सबसे अधिक गिरावट आई है. हालांकि, टाटा मोटर्स, इटर्नल, सन फार्मा और टाटा स्टील लाभ में दिखे. इंफोसिस लिमिटेड ने बुधवार को जून तिमाही के शुद्ध लाभ में 8.7 फीसदी की वृद्धि की सूचना दी तथा उम्मीद से अधिक मजबूत आय वृद्धि के बाद अपने पूरे वर्ष के राजस्व पूर्वानुमान को कम कर दिया.

ये भी पढ़ें :- खरीफ फसलों की बुवाई का कुल क्षेत्रफल 708 लाख हेक्टेयर के पार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version