Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त लेकर खुला है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 168 अंक की बढ़त के साथ 74,270 पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 0.36 प्रतिशत या 268 अंक की तेजी लेकर 74,370 पर कारोबार करता दिखाई दिया.

शुरुआती बाजार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 0.15 प्रतिशत यानी 33 अंक की बढ़त लेकर 22,530 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. एनएसई निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर, जबकि 26 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.

इन शेयरों में दिखी तेजी

आज निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 1.67 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा भारती एयरटेल में 1.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 1.28 प्रतिशत, पावरग्रिड में 0.95 प्रतिशत, बीपीसीएल में 0.81 प्रतिशत दिखाई दी. वहीं, सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 3.11 प्रतिशत, विप्रो में 1.80 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 1.73 प्रतिशत, टीसीएस में 1.15 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 1 प्रतिशत देखी जा रही है.

आईटी सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट

बात करें सेक्टोरल इंडेक्‍स की तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.85 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.85 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.33 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.01 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.37 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.56 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.42 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.67 प्रतिशत की तेजी दिखी.

ये भी पढ़ें :-  Gold Silver Price Today: होली से पहले सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए ताजा रेट

Latest News

पाकिस्तान में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर ईसाई महिला की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन

Islamabad: पाकिस्तान के रावलपिंडी में 21 वर्षीय ईसाई महिला सबा महबूब की उसके मुस्लिम पड़ोसी अदनान बट ने कथित...

More Articles Like This

Exit mobile version