UP News: प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों और माफिया पर नकेल कसने के बाद तेजी से बढ़ा उद्योगपतियों का रुझान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: दुनिया के औद्योगिक मानचित्र पर काशी का नक्शा तेजी से उभर रहा है। प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों और माफिया पर नकेल कसने के बाद काशी में उद्योगपतियों का रुझान तेजी से बढ़ा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में काशी में 1037 करोड़ के 36 प्रोजेक्ट धरातल पर उतर कर ऑपरेशनल हो चुके हैं। इससे 2798 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। वाराणसी में कूल 15358.81 करोड़ की 130 योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
अपराधियों का गढ़ कहे जाने वाला पूर्वांचल अब उद्योग धंधों का हब बनता जा रहा है। उत्तर भारत का गेटवे कहे जाने वाले वाराणसी में निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। जिसका नतीजा भी धरातल पर दिखने लगा है। उपायुक्त उद्योग वाराणसी मोहन शर्मा ने बताया कि जीबीसी 4.0 में आए 15358.81 करोड़ के 130 निवेशकों में से 36 निवेशकों के 1037 करोड़ के निवेश के प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हो चुके है। जबकि 75 निवेशकों के प्रोजेक्ट भूमि निर्माणाधीन हैं, जो जल्दी ही उत्पादन करने लगेंगे। शेष बचे हुए निवेशकों का भूमि आदि संबंधित काम जल्द ही हो जाएगा।
धरातल पर उतरी 36 कंपनियों में से सबसे ज्यादा टेक्निकल एजुकेशन, एमएसएमई और निर्यात विभाग की 10-10 कंपनियां हैं। इसमें सबसे ज्यादा 449 करोड़ का निवेश पर्यटन सेक्टर में हुआ है। सबसे ज्यादा 990 लोगों को रोजगार एमएसएमई और निर्यात विभाग में मिला है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version