जल्द UPI से बैंक अकाउंट में कर सकेंगे कैश डिपॉजिट, यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPI  Cash Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम फैसला किया है. अब एटीएम में कैश डिपॉजिट के लिए आपको डेबिड कार्ड की जरूरत नहीं होगी. जल्‍द ही आरबीआई यूपीआई (Unified Payment Interface) के जरिए कैश डिपॉजिट की सुविधा प्रदान करने वाला है. इसकी जानकारी रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को दी है. शक्तिकांत दास ने कहा कि  यूपीआई की पॉपुलैरिटी और एक्सेप्टेंस को देखते हुए अब इसके जरिए कैश डिपॉजिट फैसिलिटी का प्रस्ताव है. यह सुविधा CDM यानी कैश डिपॉजिट मशीन में उपलब्ध कराई जाएगी.

इसके अलावा, पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के UPI ऐप के माध्‍यम से यूपीआई भुगतान करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव है. अब सवाल ये उठता है कि इस सुविधा का लाभ कैसे लिया जाए. यदि आप इसको लेकर कन्‍फ्यूज हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं.

ऐसे जमा कर पाएंगे UPI से कैश  

  1. यूपीआई से कैश जमा करने के लिए सबसे पहले आपको उस एटीएम या बैंक शाखा में जाना होगा, जिसमें कैश जमा करने वाली मशीन हो.
  2. इसके बाद उस एटीएम में यूपीआई नकद जमा (Upi cash deposit) ऑप्‍शन चुनना होगा.
  3. इसके बाद वह राशि भरनी होगी, जिसे आप जमा करना चाहते हैं. ऐसा करने पर एटीएम के स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखेगा.
  4. आपको अपने फोन में यूपीआई ऐप खोलना है. सीडीएम की स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा.
  5. फिर पैसा जमा करने के लिए करेंसी नोटों को मशीन में गिनने और स्वीकार करने के लिए वेंट के अंदर रखना है.
  6. इसके बाद ट्रांजेक्‍शन पूरा हो जाएगा. मशीन के साथ ही आपके यूपीआई ऐप पर भी इसकी पुष्टि की जाएगी, कि आपका पैसा जमा हो चुका है.

अभी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल

फिलहाल मशीन में कैश डिपॉजिट के लिए डेबिट कार्ड का उपयोग करना होता है.  रिजर्व बैंक के मुताबिक, UPI के माध्‍यम से बैंकों कर नकदी जमा मशीनों के उपयोग से जहां एक ओर ग्राहकों की सुविधा बढ़ी है वहीं बैंक शाखाओं में कैश डिपॉजिट को को लेकर दबाव कम होगा. इसलिए अब यूपीआई की लोकप्रियता और स्वीकार्यता के मद्देनजर बिना कार्ड के नकद जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव किया गया है.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version