50MP ट्रिपल रियर कैमरा वाला Vivo X200T भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 6200mAh बैटरी के साथ दमदार चिपसेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vivo X200T स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है. वीवो का यह नया फोन मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Zeiss-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. लेटेस्ट Vivo X200T में 6.67-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट लगाया गया है, जबकि पावर बैकअप के लिए इसमें 6,200mAh की दमदार बैटरी मिलती है.

Vivo X200T कीमत और ऑफर्स

Vivo X200T का बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी इस फोन पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है. इसके अलावा ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा.

Vivo X200T की खूबियां

लेटेस्ट लॉन्च हुए Vivo X200T में Android 16 पर आधारित Origin OS 6 दिया गया है. वीवो का कहना है कि इस फोन को 5 एंड्रॉयड अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा. इस फोन में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है.

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo X200T में Zeiss-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का एक अतिरिक्त कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिहाज से Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलता है. यह फोन 12GB LPDDR5x Ultra रैम और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

वीवो का यह फोन IP68 + IP69-रेटिंग के साथ आता है. फोन में 6,200mAh की बैटरी और 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़े: India-US Trade Deal का असर: अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, AEL 10% अपर सर्किट के करीब

Latest News

विश्वगुरु बनने की राह को सुगम करने वाला बजट: अमित साटम

– अमित साटम, भाजपा के मुंबई अध्यक्ष व विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा...

More Articles Like This