Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. आज के बाजार में दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 96.41 अंक टूटकर 79,552.51 के स्‍तर पर खुला है. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का एनएसई निफ्टी  (NSE Nifty) 14.05 अंकों की गिरावट के साथ 24,332.95 के स्‍तर पर खुला है.

इन शेयरों में तेजी  

यदि शेयरों पर नजर डालें तो सेंसेक्स में शामिल में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा, टीसीएस आदि में तेजी दर्ज की गई है. वहीं, शुरुआती कारोबार में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति के खिलाफ विदेशी कोष में अघोषित निवेश को लेकर रिपोर्ट आने से कल, सोमवार को स्‍टॉक मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया था. गिरावट के साथ खुलने के बाद बंद होने तक बाजार काफी हद तक नुकसान से उबरने में कामयाब रहा.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोना महंगा तो चांदी हुई सस्ती, जानिए ताजा कीमत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version