Gold Silver Price Today: चैैैैैैैत्र नवरात्रि के पहले दिन क्या है सोने और चांदी की कीमत, जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 09 April 2024: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. आज नवरात्रि का पहला दिन है. ऐसे में कई लोग सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं. अगर आप भी उनमें से हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, आज सोने और चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,650 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 88,000 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,650 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 66,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,530 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,860 की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: ‘बड़ी-बड़ी समस्याओं का स्थायी इलाज इन 10 सालों में हुआ…’, महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

 

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version