Assam Police SI: असम पुलिस एसआई, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Police SI Admit Card OUT: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (Assam Police SI Admit Card) जारी कर दिया है. इस परीक्षा का आयोजन लिखित तौर पर होगा. ऐसे में जिन भी उम्‍मीद्वारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है, वो अपने हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

इस दिन होगा परीक्षा

असम पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 7 जनवरी 2024 को गुवाहाटी में आयोजित की जाने वाली है. जिसमें हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. जबकि इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए परीक्षण दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे.

खाली पदों की संख्‍या

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 332 खाली पदों को भरना है, जिनमें से 2 रिक्तियां इंस्पेक्टर (बी) के पद के लिए, 60 सब-इंस्पेक्टर (बी) के लिए, 70 हेड कांस्टेबल (बी) के लिए और 200 कांस्टेबल (बी) के लिए हैं.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले कैडिडेट्स इसके आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं.
  • अब होमपेज पर पोस्ट सलेक्‍ट करें
  • इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन वि‍वरण दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपके स्क्रिन पर एडमिट कार्ड ओपेन हो जाएगा.
  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें.
  • भविष्य के इस्‍तेमाल के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.

इसे भी पढ़े:- MPPSC 2019 Result: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version