‘STET में सफल अभ्यर्थी ही दे सकेंगे TRE 4 की परीक्षा’, बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान

Patna: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE 4 और STET को लेकर स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि TRE 4 का विज्ञापन जारी होने से पहले STET का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. STET में सफल अभ्यर्थी ही TRE 4 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. शिक्षा मंत्री ने बताया कि STET की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी TRE 4 के लिए फॉर्म भर सकेंगे. हालांकि, TRE 4 की परीक्षा में शामिल होने के लिए STET में पास होना जरूरी होगा. बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत देने वाली खबर है.

अगस्त से भरा जाना है STET का फॉर्म 

दरअसल, STET का फॉर्म 17 अगस्त से भरा जाना है. TRE 4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए STET का रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. STET में सफल होने के बाद ही वे TRE 4 की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. वहीं, STET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को TRE 4 का फॉर्म भरने का मौका मिलेगा. इससे शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

पोस्टिंग को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी

वहीं, शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ट्रांसफर की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी. सबसे पहले सरप्लस शिक्षकों और म्यूचुअल ट्रांसफर की सूची जारी की जाएगी. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सामान्य ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी. मंत्री के अनुसार, सामान्य ट्रांसफर के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आवेदन करने वाले शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा.

ट्रांसफर के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन

इसमें हेड टीचर यानी HT और हेडमास्टर यानी HM भी आवेदन कर सकेंगे. शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा. लाइब्रेरियन के ट्रांसफर को लेकर भी शिक्षा विभाग जल्द ही एसओपी जारी करेगा. एसओपी जारी होने के बाद लाइब्रेरियन के ट्रांसफर की प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी. वेतन और एरियर को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी.

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद वेतन और एरियर के भुगतान में देरी करने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने साफ कहा कि शिक्षकों के वेतन और एरियर से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभाग की ओर से ऐसे मामलों की निगरानी की जाएगी. लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें. महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी

Latest News

250 दिन से समंदर में अमेरिकी सैनिक… सुसाइड की कोशिशों के बीच अब अमेरिका ने ईरान के पास भेजा नया युद्धपोत

US Army Suicide Attempt: ईरानी जंग के खिलाफ अमेरिका के सबसे अहम युद्धपोतों में शामिल यूएसएस अब्राहम लिंकन 250...

More Articles Like This

Exit mobile version